
Odisha के नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजन बोले- हत्या की गई है
AajTak
ओडिशा के भद्रक में नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 38 साल के शख्स की मौत हो गई. परिजनों को सेंटर वालों ने बताया कि निमोनिया के कारण उसकी मौत हुई है. जबकि, परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव में चोट के कई निशान दिखे. यह हत्या का मामला है. फिलहाल, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ओडिशा के भद्रक में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. तो वहीं, नशा मुक्ति केंद्र वालों का कहना है कि शख्स को निमोनिया हो गया था. इस कारण उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जाजपुर जिले के रहने वाले 38 साल के केदारनाथ परिदा को नशे की लत थी. इस कारण 4 जनवरी को उसे भद्रक के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था. बुधवार को केदार के परिजनों को सूचित किया गया कि उसकी मौत हो गई है. परिजन तुरंत उस अस्पताल में जा पहुंचे जहां केदार को नशा मुक्ति केंद्र वाले ले गए थे.
ये भी पढ़ें: Odisha में मिट्टी धंसने से दो श्रमिकों की मौत, सड़क किनारे बिछाया जा रहा था पाइप लाइन
परिजनों की मानें तो सेंटर वालों ने उन्हें कहा था कि केदार की मौत निमोनिया से हुई है. लेकिन जब परिजनों ने केदार का शव देखा तो उन्हें उसके शरीर पर चोट के कई निशान दिखे. जिस कारण उन्हें शक हुआ कि सेंटर वाले कहीं न कहीं झूठ बोल रहे हैं. मृतक के परिजन तुरंत नजदीकी थाने पहुंचे. वहां उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र वालों पर केदार की हत्या का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि केदार के साथ कुछ तो गलत हुआ है. उसे निमोनिया नहीं था. बल्कि, सेंटर वाले झूठ कह रहे हैं. केदार की हत्या की गई है. उसके शरीर पर चोट के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं. पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.
धामनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक फनींद्र भूषण नायक ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा. तब तक सभी से पूछताछ की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








