
October Vrat Tyohar 2025: कब है दिवाली, दशहरा, धनतेरस? देखें अक्टूबर में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
AajTak
October Vrat Tyohar 2025: इस साल अक्टूबर माह त्योहारों और व्रतों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है. इस पूरे महीने में हिंदू धर्म के कई प्रमुख और पवित्र पर्व मनाए जाएंगे. दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े और प्रमुख त्योहार इसी महीने आने वाले हैं.
October Vrat Tyohar 2025 Full List: साल 2025 का अक्टूबर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में बेहद खास रहने वाला है. इसी महीने 1 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का समापन होगा. इसके बाद करवा चौथ, दशहरा, धनतेरस, दिवाली और छठ महापर्व भी मनाए जाएंगे. देश के हर हिस्से में ये सभी त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं. आइए अक्टूबर में आने वाले व्रत त्योहारों पर एक नजर डालते हैं.
अक्टूबर में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट
1 अक्टूबर 2025 – महानवमी
शारदीय नवरात्र की महानवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस दिन नवमी तिथि का कन्या पूजन किया जएगा.
2 अक्टूबर 2025 – दशहरा/विजयादशमी
दशहरा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया और माता दुर्गा ने महिषासुर पर विजय प्राप्त की. देशभर में रावण दहन और विजयादशमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं. यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












