
October Grah Gochar: त्योहारों के बीच अक्टूबर में होंगे बड़े ग्रह परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
AajTak
October Grah Gochar: ज्योतिषियों के अनुसार, अक्टबूर का महीना बेहद खास रहने वाला है. इस माह बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा.
अक्टूबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है. यह माह त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रहों की स्थिति और उनके परिवर्तन भी इसे बेहद खास बना रहे हैं. ग्रहों की चाल बदलने से जीवन के हर क्षेत्र पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा.
अक्टूबर माह के ग्रह गोचर
3 अक्टूबर- बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यह समय व्यावसायिक कार्यों के लिए शुभ माना जाएगा.
9 अक्टूबर- सुख-संपन्नता और प्रेम के कारक शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे. इस अवधि में रिश्तों और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी.
17 अक्टूबर- सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह परिवर्तन आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर डालेगा.
18 अक्टूबर- गुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे शिक्षा, भाग्य और धर्म-कर्म के क्षेत्र में शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












