
OCND: गैंगस्टर-आतंकियों पर भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्रहार, एक क्लिक में मिलेगी पूरी क्राइम कुंडली
AajTak
भारत सरकार OCND के जरिए का गैंगस्टर और आतंकियों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करने जा रही है. NIA की पहल से तैयार इस सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस में बिश्नोई गैंग, खालिस्तानी नेटवर्क और विदेश में बैठे अपराधियों की पूरी डिजिटल प्रोफाइल दर्ज होगी. जानें पूरी कहानी.
Organized Crime Database Network (OCND) भारत सरकार की ओर से संगठित अपराध, गैंगस्टर और आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल मुहिम है. यह पहल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के नेतृत्व में तैयार की गई है. इसका मकसद देश और विदेश में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को एक ही मंच पर चिन्हित कर खत्म करना है. OCND एक देशव्यापी सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस है, जो अब पूरी तरह काम करना शुरू कर चुका है, इससे अपराधियों की पहचान और निगरानी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है.
पूरे देश का डेटा एक जगह OCND को NIA की अगुवाई में विकसित किया गया है, ताकि संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई न रहे. इस डेटाबेस से देशभर के सभी राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां जुड़ी हुई हैं. अब अलग-अलग राज्यों में बिखरी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. इससे अपराधियों के नेटवर्क, उनके लिंक और गतिविधियों को समझना आसान हुआ है. यह सिस्टम जांच एजेंसियों के बीच तालमेल को भी मजबूत करता है.
गैंगस्टर और खालिस्तानी नेटवर्क पर वार OCND को खास तौर पर संगठित गिरोहों, गैंगस्टरों और खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ तैयार किया गया है. यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसमें देश विरोधी तत्वों को सीधे निशाने पर लिया गया है. खालिस्तानी अलगाववादी आतंकी और उनके सरगनाओं की पूरी प्रोफाइल इसमें दर्ज की जा रही है. इससे उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी. सरकार इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़कर देख रही है.
एक क्लिक में पूरी जानकारी इस सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस की सबसे बड़ी ताकत है “वन क्लिक एक्सेस”. अब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को किसी भी अपराधी की पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी. पहले जहां अलग-अलग राज्यों से जानकारी जुटाने में समय लगता था, अब वह काम मिनटों में होगा. इससे जांच की रफ्तार तेज होगी और अपराधियों को बच निकलने का मौका नहीं मिलेगा. रियल टाइम डेटा शेयरिंग से ऑपरेशन और भी सटीक बनेंगे.
विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा OCND सिर्फ देश के भीतर सक्रिय अपराधियों तक सीमित नहीं है. विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी भी इसके दायरे में हैं. यह डेटाबेस उनके ट्रैवल रूट, फंडिंग और संपर्कों को ट्रैक करेगा. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्रवाई को मजबूती मिलेगी. सरकार का मानना है कि यह कदम देश विरोधी ताकतों के लिए बड़ा झटका है.
बिश्नोई गैंग से पन्नू तक सबका काला चिट्ठा लारेंस बिश्नोई गैंग, गोल्डी बरार गैंग, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और सिख फॉर जस्टिस जैसे संगठनों के नाम OCND में दर्ज किए जा रहे हैं. गुरपतवंत सिंह पन्नू जैसे विदेशों से सक्रिय देश विरोधी तत्वों की पूरी गतिविधियां इसमें शामिल होंगी. इन सभी का 'काला चिट्ठा' इस डेटाबेस में सुरक्षित रहेगा. इससे इनके नेटवर्क और फंडिंग चैनल को उजागर किया जा सकेगा. जांच एजेंसियों को अब ठोस डिजिटल सबूत मिलेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










