Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, गिरफ्तारी और फांसी की मांग
AajTak
Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में जोरदार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, कहीं नूपुर शर्मा के खिलाफ तख्तियां उछाली जा रही हैं, कहीं तेवर दिखाए जा रहे हैं, कोई गिरफ्तारी की मांग कर रहा है तो कोई फांसी की सजा चाहता है. हंगामा ऐसा बरपा है कि देखते ही बन रहा है. नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध की आवाजें तेज होती जा रही हैं, मांग हो रही है कि नुपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाए. ऐसा हाल सिर्फ दिल्ली का ही नहीं. देश के कई अन्य शहरों में भी विरोध तेज है. नूपुर शर्मा के बयान को लेकर अलकायदा आत्मघाती हमले की धमकी दे रहा है. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












