
Nuclear War: परमाणु युद्ध तय है! इस 30 सेकेंड के वीडियो में है इस बात का सबूत
AajTak
एक छोटा सा वीडियो दुनियाभर के टॉप न्यूज चैनलों की हेडलाइन है. आखिर उस छोटे से वीडियो में ऐसा क्या है कि उसे परमाणु युद्ध की शुरूआत का वीडियो सबूत बताया जा रहा है? तमाम डिफेंस एक्सपर्ट उस वीडियो को लेकर महायुद्ध यानी विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी करते दिखे. यूक्रेन की राजधानी कीव से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर है टैंक और तोप की बड़ी खेप,अगले चंद घंटों में सैन्य मदद वाली ये ट्रेन कीव पहुंचने वाली हैं. कुछ डिफेंस एक्सपर्ट मानते हैं जैसे ही चेक रिपब्लिक की तरफ से कीव भेजी गई ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंचेंगी, ठीक उसी के कुछ घंटों के बाद रूसी लड़ाकू विमान विनाश वाला वार शुरू कर सकते हैं. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











