
NT Awards में भी आजतक और इंडिया टुडे का जलवा, झोली में आए कई अवॉर्ड्स
AajTak
NT अवॉर्डस में एक बार फिर आजतक, इंडिया टुडे और गुड न्यूज टुडे (GNT) की झोली में कई पुरस्कार आए हैं.
देश के नंबर वन और सबसे लोकप्रिय चैनल आजतक समेत इंडिया टुडे ग्रुप के कई चैनलों को अलग-अलग कैटेगरी में एनटी अवॉर्ड मिले हैं. बेस्ट प्राइम टाइम एंकर का अवॉर्ड अंजना ओम कश्यप को मिला है. बेस्ट एंकर का अवॉर्ड श्वेता सिंह को मिला है. बेस्ट बिजनेस न्यूज एंकर हिंदी में नेहा बाथम और इंग्लिश में आभा बकाया को मिला है. इंग्लिश में बेस्ट न्यूज एंकर का अवॉर्ड राहुल कंवल को मिला है. बेस्ट एंकर स्पोर्ट्स कैटेगरी में बेस्ट टॉक शो के लिए विक्रांत गुप्ता को अवॉर्ड मिला है. बेस्ट कैमरापर्सन का अवॉर्ड तारिक लोन को मिला है.
आजतक पर 'लद्दाख स्काउट्स' पर प्रसारित शो को बेस्ट न्यूज डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है. आजतक के ही लोकप्रिय शो 'राजतिलक' को बेस्ट डिबेट शो का अवॉर्ड मिला है. आजतक के एंटरटेनमेंट शो 'जय हो' को इस कैटेगरी में बेस्ट माना गया है. आजतक के स्पोर्ट्स शो को भी उसकी शानदार प्रस्तुति के लिए इस कैटेगरी में बेस्ट शो का अवॉर्ड मिला है. आजतक के बिजनेस न्यूज शो 'बजट बाजार', करेंट अफेयर्स शो को भी एनटी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा आजतक के ही शो 'जान भी, जहान भी' को बेस्ट हिंदी टॉक शो से सम्मानित किया गया है.
अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे के शो 'न्यूज ट्रैक' को अंग्रेजी की कैटेगरी में बेस्ट डिबेट शो का अवॉर्ड मिला है. इंडिया टुडे को ही बेस्ट लाइफ स्टाइल और फैशन न्यूज शो का अवॉर्ड मिला है. इसके अलावा इंडिया टुडे को बेस्ट एंटरटेनमेंट न्यूज प्रोग्राम, बेस्ट डेली न्यूज बुलेटिन की कैटेगरी में सबसे ऊपर रखा गया है. वहीं इंडिया टुडे के शो 'टू द प्वाइंट' को बेस्ट इंग्लिश टॉक शो से सम्मानित किया गया है.
इंडिया टुडे ग्रुप के एक और चैनल गुड न्यूज टुडे (GNT) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. डेली हिंदी न्यूज बुलेटिन की कैटेगरी में उसको सबसे ऊपर रखा गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












