
NSA के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक जोधपुर जेल शिफ्ट, हाई-सिक्योरिटी वार्ड में CCTV से 24 घंटे होगी निगरानी
AajTak
लद्दाख में स्टेटहुड और संवैधानिक सुरक्षा को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार हुए सोनम वांगचुक को शुक्रवार को जोधपुर जेल शिफ्ट किया गया है. इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए थे.
लद्दाख में स्टेटहुड और संवैधानिक सुरक्षा को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार हुए पर्यावरण और शिक्षा के लिए मशहूर कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को जोधपुर जेल शिफ्ट किया गया है. इस हिंसक प्रदर्शन के दौरान चार लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए थे. लद्दाख प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से लेह जिले में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है.
लेह एयरपोर्ट पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें स्पेशल फ्लाइट से जोधपुर लाया गया. जोधपुर पहुंचने के बाद, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था में उन्हें जेल ले जाया गया. वहां कई सुरक्षा वाहनों के कावेलकेड के जरिए उन्हें उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा गया.
सोनम वांगचुक की मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है. उन्हें उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा गया है. 24 घंटे सुरक्षा और CCTV निगरानी जारी है.
शुक्रवार को पूरे दिन क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को क़रीब ढाई बजे लेह में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना थी. जब वे नहीं पहुंचे, तो आयोजकों को चिंता हुई और पता चला कि उन्हें उनके गांव उल्याकटोपो से लद्दाख पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जिसकी अगुवाई डीजीएसडी सिंह जमवाल कर रहे थे.
वांगचुक को तुरंत लद्दाख से बाहर भेज दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने कहा कि हाल की हिंसा युवाओं के नियंत्रण खो देने की वजह से हुई थी और इसमें किसी विदेशी हाथ का हस्तक्षेप नहीं था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









