
Nothing Phone 3 की कीमत लीक, इतने में हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे फ्लैगशिप फीचर्स
AajTak
Nothing Phone 3 जुलाई में लॉन्च होने वाला है और यह ब्रांड का अब तक का सबसे महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा. कंपनी Glyph इंटरफेस को हटाकर डॉट मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकती है. फोन में AMOLED LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 3 जुलाई में लॉन्च होने वाला है. लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर माहौल बनने लगा है. Nothing के CEO Carl Pei का कहना है कि उनका ये फोन ब्रांड का अब तक का सबसे महंगा और फ्लैगशिप फीचर वाला डिवाइस होगा. कंपनी इसमें Glphy फीचर को हटा सकती है और उसकी जगह डॉट मैट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकती है.
कंपनी लगातार इस स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी कर रही है. ब्रांड इस फोन को 1 जुलाई को लॉन्च करेगा. एक टीजर में कंपनी ने लिखा, 'Goodbye Glyph Interface', जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी Glyph इंटरफेस को हटा सकती है. इस फोन की कीमत भी लीक हुई है.
वैसे तो Carl Pei ने खुद इस स्मार्टफोन का प्राइस ब्रैकेट रिवील कर दिया था. उन्होंने बताया था कि स्मार्टफोन लगभग 800 यूरो की कीमत पर लॉन्च होगा. लीक्स की मानें, तो Nothing Phone 3 ब्लैक और वॉइट कलर में लॉन्च हो सकता है. 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 799 डॉलर (लगभग 68,295 रुपये) हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कितनी होगी Nothing Phone 3 की कीमत? कंपनी के CEO ने किया खुलासा
वहीं स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत 899 डॉलर (लगभग 76,839 रुपये) हो सकती है. भारतीय बाजार में फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि, ब्रांड भारत में अपने फोन्स की कीमत यूरोप के मुकाबले कम रखता है.
Nothing Phone 3 में बड़ा बदलाव डिजाइन के रूप में देखने को मिलेगा. इसमें OnePlus 12 जैसा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है. फोन में 6.77-inch का AMOLED LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 3000 Nits की होगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












