
Nothing Phone 2a Plus की पहली सेल, मिलेगा 50MP का सेल्फी कैमरा, इतने हजार का है डिस्काउंट
AajTak
Nothing Phone 2a Plus Sale: नथिंग के लेटेस्ट फोन की आज पहली सेल है. कंपनी ने हाल में ही Nothing Phone 2a Plus को लॉन्च किया है, जो Phone 2a का अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें आपको 5000mAh की बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. ये फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
Nothing Phone 2a Plus की आज यानी 7 अगस्त को पहली सेल है. इस फोन को आप Flipkart से खरीद सकेंगे. ये एक मिड रेंज डिवाइस है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. आप इसे Nothing Phone 2a का अपग्रेडेड वर्जन मान सकते हैं, जो इस साल मार्च में ही लॉन्च हुआ था.
प्लस वेरिएंट में कंपनी बेहतर प्रोसेसर, कैमरा और दूसरे फीचर्स दे रही है. हालांकि, डिजाइन के मामले में दोनों फोन्स में कोई अंतर नजर नहीं आता है. ब्रांड ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Nothing Phone 2a Plus दो कलर ऑप्शन- ग्रे और ब्लैक में आता है. कंपनी ने इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2a Plus: 50MP सेल्फी कैमरा और 12GB RAM वाला 5G फोन, इतने रुपये है कीमत
दोनों ही वेरिएंट्स पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद आप 8GB RAM वेरिएंट को 25,999 रुपये और 12GB RAM वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे. इस हैंडसेट को आप Flipkart से खरीद सकते हैं.
Nothing Phone 2a Plus में 6.7-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1300Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. इसमें MediaTek Dimensity 7350 Pro प्रोसेसर के साथ आता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












