
Nothing Phone 2a की पहली सेल, मिल रहा कई हजार रुपये का डिस्काउंट, Flipkart पर है ऑफर
AajTak
Nothing Phone 2a Price in India: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Nothing Phone 2a पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को आप आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. इस पर कई हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कूपन डिस्काउंट ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस फोन की डिटेल्स.
Nothing Phone 2a को कंपनी ने हाल में लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन आज यानी 12 मार्च को पहली बार सेल पर आ रहा है. आप इस फोन को पहली सेल में 20 हजार रुपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी ने इंट्रोडक्टरी ऑफर पेश किया है. इस स्मार्टफोन को आप आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं.
फोन OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7200 Pro प्रोसेसर, Android 14 और दमदार कैमरा कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Nothing Phone 2a पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC कार्ड होल्डर्स को मिलेगा. इसके अलावा 2000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. कंपनी एडिशनल ऑफर के तहत CMF Buds को 1999 रुपये और CMF Power 65W चार्जर को 1999 रुपये में दे रही है.
यह भी पढ़ें: Nothing का धमाका, सस्ते फोन के साथ लॉन्च किया दो ऑडियो प्रोडक्ट्स, इतनी है कीमत
Nothing Phone 2a को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है. वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये और टॉप कॉन्फिग्रेशन- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है.
इस फोन को आप Flipkart, Croma और विजय सेल्स से खरीद सकते हैं. फोन की सेल 12 मार्च की दोपहर 12 बजे शुरू होगी. 19 मार्च से पहले इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स को 1 साल का Perplexity pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस ऑफर को Nothing.tech से रिडीम किया जा सकता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











