
Nothing Phone 2 की पहली सेल, इस कीमत पर मिल जाएंगे बेहतर फोन्स, देखिए लिस्ट
AajTak
Nothing Phone 2 Price in India: नथिंग ने अपना नया फोन भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी आज यानी 21 जुलाई को पहली सेल है. इस फोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. Nothing Phone 2 की सेल फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे होगी. सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खास फीचर्स.
Nothing ने इस महीने की शुरुआत में अपना दूसरा स्मार्टफोन Nothing Phone 2 लॉन्च किया है. कंपनी ने पिछले साल अपना पहला हैंडसेट Phone 1 लॉन्च किया था. Phone 2 आज सेल पर आएगा. कंपनी ने इस फोन को पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम प्राइस और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है.
इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है. इसके अलावा कंपनी ने नया GLYPH इंटरफेस दिया है. Nothing Phone 2 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
कंपनी ने इस फोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. Nothing Phone 2 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में आता है. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में आएगा. फोन का टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ 54,999 रुपये में आएगा.
हैंडसेट को आप Flipkart से खरीद सकेंगे. इस पर 3000 रुपये का डिस्काउंट Axis बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है. स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा.
कंपनी ने इस फोन में 6.7-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है. स्मार्टफोन में 8GB/12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
Nothing Phone 2 में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं, लेकिन इन बदलावों के साथ फोन की कीमत भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. इस कीमत पर नथिंग फोन 2 चुनना एक सब्जेक्टिव मामला. अगर आपको अलग दिखने वाला एक फोन चाहिए, तो ये अच्छा ऑप्शन है. मगर परफॉर्मेंस लवर्स के लिए इससे कहीं ज्यादा कम कीमत पर दूसरे फोन्स मिल जाएंगे.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











