
Nokia का धमाका! एक साथ लॉन्च हुए तीन नए फोन्स, 6 हजार में मिलेगा डुअल डिस्प्ले वाला मोबाइल
AajTak
Nokia के तीन नए फीचर फोन्स को पेश कर दिया गया है. कंपनी ने Nokia 2660 Flip फोन को भी पेश किया है. इस फोन में डुअल डिस्प्ले दिया गया है.
HMD Global ने आज कई फीचर फोन्स लॉन्च किए. कंपनी ने इन फीचर फोन्स को रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया. कंपनी ने अपने लेटेस्ट फीचर फोन Nokia 2660 Flip को भी आज लॉन्च कर दिया. ये फीचर फोन डुअल डिस्प्ले के साथ आता है.
इस नए फ्लिप कैपेबल मॉडल में डुअल सिम 4G/LTE का भी सपोर्ट दिया गया है. इसके मेन कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया गया है. इसमें यूजर्स को एक्सपेंडेबल स्टोरेज का भी ऑप्शन दिया जाता है. ये फोन रिमूवेबल बैटरी और एक 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आता है.
Nokia 2660 Flip कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है. इसमें बेसिक फोन के लगभग सारे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि, इसमें कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं जिस वजह से आपको इसे यूज करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.
ये स्मार्टफोन डुअल सिम पर काम करता है. इसमें S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. ये फोन डुअल डिस्प्ले के साथ आता है. फोन के इनसाइड में 2.8-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है जबकि आउटसाइड में 1.77-इंच QQVGA डिस्प्ले दिया गया है.
इस फ्लिप फोन में कंपनी ने Unisoc T107 प्रोसेसर का यूज किया है. इसमें फोटोग्राफी के लिए VGA कैमरा भी दिया गया है. इसमें 128MB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसमें 1,450mAh की बैटरी दी गई है. ये फ्लिप फोन FM Radio वायरलेस सपोर्ट के साथ आता है. इसमें MP3 प्लेयर भी दिया गया है. इसके अलावा कंपनी ने Nokia 8210 4G और Nokia 5710 XpressAudio को भी लॉन्च किया. Nokia 8210 4G में S30+ OS और 2.8-इंच की QVGA स्क्रीन दी गई है. ये 4G फोन Unisoc T107 प्रोसेसर के साथ आता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











