
Noida Twin Tower Test Blast: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर में टेस्ट ब्लास्ट, हुए कई धमाके
AajTak
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 93A के सुपरटेक ट्विन टावर का ट्रायल ब्लास्ट रविवार को किया गया. टेस्ट ब्लास्ट में किसी को भी नुकसान न हो इसके लिए आसपास की इमारतों को खाली करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग अपने घरों में उन्हें दरवाजे, खिड़की बंद रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा लोगों को बालकनी में खड़े होने की भी मनाही है. केवल 3 सेकेंड में ट्विन टावर को धवस्त करने का काम 22 मई को पूरा किया जाएगा. 5 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा. पहले ट्रायल ब्लास्ट पांचवीं मंजिल पर किया गया है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें ये वीडियो.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











