
Noida Twin Tower: अवनीश अवस्थी बोले- गुनहगार पहचाने गए, जल्द होगा एक्शन
AajTak
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का कहना है कि भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े नोएडा के ट्विन टॉवर्स को ढहा दिया गया है. इस भ्रष्टाचार में लिप्त बिल्डर, कर्मचारी, आर्किटेक्ट और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों की पहचान कर ली गई है, जल्द उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा.
नोएडा का ट्विन टॉवर्स आखिरकार जमींदोज़ हो गया. भ्रष्टाचार करके इस इमारत को खड़ा करने वाले गुनहगारों के खिलाफ अब जल्द एक्शन लिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है.
अवनीश अवस्थी का कहना है, '' सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद इन अवैध टावरों को गिराया जा रहा है. ये साबित करता है कि कानून से कोई बच नहीं सकता. ये उन लोगों को सख्त संदेश देगा कि राज्य में अवैध काम को स्वीकार नहीं किया जाएगा.''
सीएम योगी ने कराई जांच
नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई इस गगनचुम्बी इमारत के निर्माण में नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों और बिल्डर की मिलीभगत की बात साबित हुई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेढ़ दशक पुराने इस मामले की गहन जांच कराई. सितम्बर 2021 में सीएम योगी के आदेश पर 4 सदस्यों की एक समिति गठित की गई. जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामले में संलिप्त 26 अधिकारियों/कर्मचारियों , सुपरटैक लिमिटेड के निदेशक एवं उनके वास्तुविदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इस मामले में अक्टूबर 2021 में प्राधिकरण के संलिप्त अधिकारी, सुपरटैक लिमिटेड के निदेशक तथा आर्किटेक्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. साथ ही नोएडा की जिला अदालत में मुकदमा भी दाखिल किया गया है.
Twin Tower के गुनहगार!
नोएडा ट्विन टॉवर्स के भ्रष्टाचार में कई अधिकारियों की संलिप्ता पाई गई है. इनके नामों की सूची इस प्रकार है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











