
Noida News: मामा के घर छुट्टी मनाने आए भांजे के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ़्तार
AajTak
नोएडा में 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने आरोपी को धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया. इस घटना के बाद मासूम सदमे में है. उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में 12 साल के बच्चे के साथ घिनौनी वारदात सामने आई है. जहां 12 साल के बच्चे के साथ एक आरोपी ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. परिजनों की शिकायत पर सेक्टर 113 थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कुकर्म की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. शिकायत में बताया गया कि बच्चा गांव के पास पानी के प्लांट के पास खेल रहा था. वहां काम करने वाले शख्स ने बच्चे को जबरदस्ती पकड़ लिया फिर मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया. जहां उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने इस मामले में धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है. आमतौर पर महिलाओं से रेप के मामले में धारा 376 का उपयोग होता है. लेकिन इस मामले में पुलिस ने धारा 377 के मुताबिक कार्रवाई की गई है. इसके अनुसार कोई किसी पुरुष, स्त्री, पुरुष या जीवजन्तु के साथ प्रकृति की व्यवस्था के खिलाफ यानी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाएगा. उसे आजीवन कारावास या 10 साल तक जेल की सजा हो सकेगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










