
Noida: मॉल में मारे गए बृजेश राय के गांव में पसरा मातम, पिता बोले- उस बाउंसर का हाथ काट के मुझे दो, जिसने मेरे बेटे को मार दिया
AajTak
Bihar News: दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में बिहार के युवक की हत्या से हंगामा मचा हुआ है. यूपी पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं बिहार में मृतक के गांव के लोगा सीएम नीतीश कुमार से न्याय दिलाने की गुहार लगाने में लगे हैं.
नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में सोमवार रात 30 साल के बृजेश राय की बाउंसरों की पिटाई से मौत हो गई थी. यह खबर मिलते ही उनके बिहार स्थित गांव में मातम पसर गया है. अपने छोटे बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद पिता श्रीकांत राय और नाम मंजू देवी पूरी तरीके से टूट गए हैं. Aajtak की टीम बुधवार को राजधानी पटना से 110 किलोमीटर दूर सिवान जिला स्थित बृजेश राय के हसनपुरा गांव पहुंची.
Aajtak से बातचीत के दौरान मृतक बृजेश राय के पिता श्रीकांत राय अपने आंसू नहीं रोक पाए. बुजुर्ग पिता ने कहा, 'जिस बाउंसर की पिटाई की वजह से उनके बेटे की मौत हुई है, उसका हाथ काटकर मुझे दे दिया जाए, तभी मुझे शांति मिलेगी.' और यह कहते हुए वह फफक कर रो पड़े.
दोस्तों से नाराज बृजेश के पिता
इस मामले में श्रीकांत राय ने बृजेश के दोस्तों पर भी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि घटना के वक्त मौजूद दोस्तों ने बृजेश की हत्या की खबर उसकी पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य को देने की भी जहमत नहीं उठाई और घटनास्थल से भाग खड़े हुए.
30 मई को दोबारा गांव आने वाला था बेटा
मां मंजू देवी ने बताया, अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए बृजेश पूरे परिवार के साथ 20 अप्रैल को भागलपुर पहुंचा था और फिर 25 तारीख को दिल्ली लौट गया था, उसी रात यह घटना घटी. उन्होंने बताया कि अपने भतीजे के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बृजेश 30 मई को दोबारा गांव आने वाला था. परिजनों ने बताया कि बृजेश राय की शादी पूजा से मई 2015 में हुई थी और उसका साढ़े 4 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











