
Noida: पार्किंग में नहीं मिली जगह तो महिला को आया गुस्सा, तोड़ दी कार, देखें Video
AajTak
नोएडा से दो वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें एक युवक अवैध असलाह से हर्ष फायरिंग कर रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में एक युवती गुस्से में लोहे की रॉड से कार की हेडलाइट और बोनट को तोड़ रही है. पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने सोसाइटी में खड़ी कार की हेडलाइट और बोनट को रॉड से मारकर तोड़ दिया. बताया जा रहा है पार्किंग विवाद के बाद महिला को गुस्सा आ गया था. कार तोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कार मालिक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. जैसे ही शिकायत आएगी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके अलावा नोएडा में ही एक शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया.
पुलिस ने बताया कि यह वायरल वीडियो सोरखा गांव सेक्टर 115 का है. जिसमें शादी समारोह में एक लड़का अवैध असलहों के साथ हर्ष फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर्ष फायरिंग करना का तलाश में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी बात कह रही है.
वहीं दूसरे वीडियो में एक युवती कार पार्किंग में लोहे की रॉड से कार की हैडलाइट तोड़ती दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि पार्किंग में जगह न मिलने से युवती इतनी गुस्से में आ गई कि उसने कार के बोनट और हेडलाइट पर अपना गुस्सा उतार दिया. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. ये वीडियो मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है.
थाना प्रभारी ने फोन पर बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. लेकिन अभी तक इस बारे में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है. कार मालिक कोई शिकायत लेकर आता है तो उसके आधार पर युवती के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











