
Noida: दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, थाने में भी चले लात-घूंसे
AajTak
नोएडा के सेक्टर 126 स्थित रायपुर गांव में दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ. देर रात दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए. मामला तब और बढ़ गया जब दोनों पक्ष सुबह पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पर फिर से मारपीट शुरू हो गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा के सेक्टर 126 के रायपुर गांव में दुकान का बोर्ड लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई. देर रात शुरू हुआ यह झगड़ा सुबह पुलिस चौकी तक जा पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने फिर से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है.
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की दुकानें अगल-बगल हैं और विवाद बोर्ड लगाने को लेकर हुआ था. स्थिति तब और खराब हो गई जब सुबह दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर पहुंचे और वहां भी कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस पर भी बदसलूकी का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया.
दो दुकानदारों के बीच मारपीट
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच विवाद काफी पुराना है. आए दिन किसी ना किसी बात पर दोनों झगड़ते रहते हैं. लेकिन इस बार बोर्ड लगाने को लेकर बात मारपीट तक पहुंच गई.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
नोएडा पुलिस का कहना है कि एसीपी 1st ने मौके पर जाकर जांच की और पाया कि पुलिस के साथ कोई बदसलूकी नहीं हुई. फिलहाल, दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







