
NIA ने पुणे के डॉक्टर को किया गिरफ्तार, ISIS मॉड्यूल को ऐसे दे रहा था बढ़ावा; देखें विश्लेषण
AajTak
एनआईए ने गुरुवार को पुणे से एक व्यक्ति को इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया. बता दें कि इस मामले में एनआईए की यह पांचवीं गिरफ्तारी है. पुणे के कोंढवा इलाके में एनआईए की छापेमारी के बाद प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा प्रचारित हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में शहर के मशहूर डॉ अदनानाली सरकार को गिरफ्तार किया गया था. देखें विश्लेषण.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











