
NHAI की स्कीम, KYC अपडेट और QR कोड स्कैन... फास्टैग यूजर्स के साथ ऐसे फ्रॉड कर रहे साइबर क्रिमिनल!
AajTak
Fastag Users Fraud Case: साइबर ठग समय के साथ ठगी के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं. अब ठगों ने फास्टैग के जरिए लोगों से ठगी करने की नई तरकीब खोज निकाली है. ये शातिर अपराधी KYC के नाम पर ऑनलाइन लिंक या SMS भेजकर लोगों के वॉलेट खाली कर रहे हैं.
साइबर ठग समय के साथ ठगी के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं. अब ठगों ने फास्टैग के जरिए लोगों से ठगी करने की नई तरकीब खोज निकाली है. ये शातिर अपराधी KYC के नाम पर ऑनलाइन लिंक या SMS भेजकर लोगों के वॉलेट खाली कर रहे हैं. यही नहीं QR कोड स्कैन कराकर लोगों के फोन तक हैक कर ले रहे हैं.
साइबर ठग हर बार अलग-अलग तरीके से लोगों को जाल में फंसाते हैं. कभी कैशबैक और डिस्काउंट का लालच देकर, तो कभी फ्री सामान का ऑफर दिखाकर. ये सभी फ्रॉड लिंक या फेक SMS के जरिए किए जाते हैं. जैसे ही लोगों को एक तरीका समझ आता है, तब तक ये शातिर ठग कोई नया पैंतरा ले आते हैं. पैसों को मिनटों में गायब कर देते हैं.
इस बार नया फ्रॉड फास्टैग के नाम पर सामने आया है. 15 अगस्त से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 3 हजार रुपए का सालाना फास्टैग पास लॉन्च किया है. इसमें सालभर या 200 ट्रिप तक टोल प्लाजा पर चार्ज देने की जरूरत नहीं है. इस नई योजना से वाहन चालकों में उत्साह बढ़ा है. लेकिन उनकी खुशी पर ठगों की नजर पड़ गई.
साइबर ठगों ने अब फास्टैग को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ये अपराधी फास्टैग यूजर्स के वॉलेट से पैसे गायब कर रहे हैं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करने से ही लोगों का फास्टैग वॉलेट खाली हो गया. ये ठग KYC अपडेट या फास्टैग बंद होने का डर दिखाकर लोगों को फंसाते हैं. उनके पैसे लूट लेते हैं.
साइबर ठगी के नए तरीकों से ऐसे बचे, रहें सावधान
लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि वे फास्टैग से जुड़े किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा करें. फास्टैग से जुड़े काम केवल NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के जरिए ही करें. OTP, पिन या पासवर्ड किसी भी हालत में अजनबी नंबर पर न बताएं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










