
NHAI की नई स्कीम... FASTag यूजर्स हरदिन कमा सकेंगे 1000 रुपये, जानिए कैसे
AajTak
NHAI ने एक नया अभियान पेश किया है, जिसके तहत फास्टैग यूजर्स हर दिन 1000 रुपये की कमाई कर सकते हैं. यह अभियान भारत के नेशनल हाईवे नेटवर्क के स्वच्छता की दिशा में एक बड़ा कदम है.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों को देखकर उनकी सूचना देने पर यात्रियों को इनाम दिया जाएगा. इस अभियान का नाम 'स्वच्छ शौचालय चित्र चुनौती' दिया गया है, जिसके तहत 1000 रुपये का इनाम सीधे FASTag यूजर्स के अकाउंट में डिपॉजिट किया जाएगा.
31 अक्टूबर 2025 तक यह स्कीम रहेगी, जो NHAI के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी शौचालयों पर लागू होगी. इसका मतलब है कि अगर कोई 31 अक्टूबर 2025 तक इसकी सूचना देता है, तो उसके FASTag में 1 हजार रुपये डिपॉजिट कर दिए जाएंगे. यह सरकार के 'विशेष अभियान 5.0' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत के नेशनल हाईवे नेटवर्क के स्वच्छता, पारदर्शिता और यात्रा सुविधा को बढ़ाना है.
कैसे मिलेगा लाभ
नियम और शर्तें जान लीजिए
एनएचएआई ने इस स्कीम पर क्या कहा? एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह अभियान नेशनल हाईवे यूजर्स को नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर गंदे शौचालयों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित करता है, और ऐसी सूचनाओं को पुरस्कृत करता है, ताकि स्वच्छ और स्वास्थ्यकर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें.
यह व्यापक विशेष अभियान 5.0 के तहत है, जिसमें एनएचएआई गड्ढों को हटाने, फ्लाईओवरों के सौंदर्यीकरण, टोल प्लाजाओं की रंगाई-पुताई, और साइनेज व सार्वजनिक संदेशों में सुधार पर भी काम हो रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











