
NFC Stickers: दूसरे के फोन को सिर्फ करना होगा टच, मिल जाएगा नंबर, बड़े काम की है ये टेक्नोलॉजी
AajTak
NFC Stickers Uses: आपने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा होगा, जिसमें कोई शख्स अपने फोन से दूसरे को फोन को सिर्फ टच करके अपनी डिटेल्स ट्रांसफर कर देता है. वो ऐसा NFC की मदद से करता है. आइए जानते हैं इस पूरी टेक्नोलॉजी के काम करने का तरीका.
हमारे स्मार्टफोन में ऐसे बहुत से फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम होता है. वहीं ज्यादातर लोगों को तो इन फीचर्स की जानकारी भी नहीं होती है. ऐसा ही एक गुमनाम फीचर NFC है. NFC यानी Near-field communication. वैसे तो स्मार्टफोन रिव्यूज में इस फीचर्स पर चर्चा होती है, लेकिन रियल लाइफ में इनका इस्तेमाल ना के बराबर होता है.
खासकर भारत जैसे देश में इस फीचर का इस्तेमाल तो बहुत ही कम देखने को मिलता है. अगर आपके फोन में NFC का सपोर्ट है और आप आज तक इस फीचर को यूज नहीं करते हैं, तो हम आपके लिए कमाल की डिटेल्स लेकर आए हैं.
आज हम आपको इस फीचर और इससे जुड़े एक प्रोडक्ट की डिटेल्स देंगे. दरअसल, मार्केट में NFC स्टिकर्स मिलते हैं, जिन्हें रिराइट किया जाता है और इनकी मदद से दूसरे फोन में डिटेल्स ट्रांसफर की जा सकती हैं.
ये स्टिकर्स देखने में किसी सिंपल से लेबल की तरह हैं, लेकिन इनमें स्मार्ट फीचर यूज करने के कोड्स होते हैं. 144 बाइट मेमोरी वाले एक स्टिकर का सेट ऑनलाइन ऐमेजॉन पर उपलब्ध है. 450 रुपये के सेट में यूजर्स को कुल 10 स्टिकर मिलेंगे. यानी एक स्टिकर की कीमत आपको 45 रुपये पड़ेगी.
इन स्टिकर्स पर आप कोई सा भी कमांड राइट कर सकते हैं. मसलन आप इन पर अपना टेस्क्ट, URL, सर्च, सोशल मीडिया, वीडियो, कॉन्टैक्ट या वाईफाई नेटवर्क कुछ भी लिख सकते हैं. जैसे ही इस स्टिकर पर आप अपना फोन या फिर किसी दूसरे NFC सपोर्ट वाले फोन को रखेंगे.
स्मार्टफोन में यह कमांड खुद-ब-खुद रन हो जाएगा. आसान भाषा में समझें तो आपने कई वीडियो में देखा होगा कि किसी ने दूसरे यूजर के फोन को सिर्फ अपने फोन से टैप किया और उसका फोन नंबर, ईमेल आईडी और दूसरी डिटेल्स पहले वाले यूजर के फोन में चली जाती हैं. ये काम NFC स्टिकर की बदौलत ही होता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











