
NewsWrap-पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें
AajTak
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 5 हजार से ज्यादा हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5,497 हो गई है. जबकि श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं.
दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 5 हजार से ज्यादा हो गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या अब 5,497 हो गई है. जबकि श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला हुआ है जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं. पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें... 1. ‘डबल डेकर बस नहीं, अब होंगे डबल डेकर फ्लाईओवर’, लोकसभा में बोले गडकरी एक समय था जब दिल्ली में डबल डेकर बस चला करती थी, फिर जमाना आया डबल डेकर ट्रेन का जो अभी दिल्ली से जयपुर के बीच चलती है. लेकिन जल्द ही देश में ऐसा दौर आने वाला है कि जब डबल डेकर फ्लाईओवर भी होंगे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









