
Newsroom Live: अरेस्ट वारंट और केस के बावजूद कार्तिकेय सिंह कैसे बन गए बिहार के कानून मंत्री?
AajTak
RJD के विधायक कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी था फिर भी उन्होंने शपथ ले ली. और नीतीश कुमार ने उन्हें कानून मंत्री की जिम्मेदारी भी थमा दी. अब कानून मंत्री को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार को घेर रही है. पहले 16 अगस्त तक सरेंडर करना था लेकिन कानूनी राहत भी उन्हें मिल चुकी थी. फिर भी सवाल है कि वारंट और केस के बावजूद मंत्री कैसे बन गए? देखें न्यूजरूम लाइव.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











