
Newsroom: 'गुलेल' से 'गोली' तक, मुख्तार अंसारी की 'अपराध कथा'
AajTak
माफिय डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत के बाद पोस्टमार्टम खत्म हो गया है. प्रशासन मुख्तार की डेड बॉडी अब गाजीपुर भेजने की तैयारी में है. इस मामले में बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं. इधर मुख्तार के परिवार वालों ने दिल्ली के एम्स में पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. बेटे उमर अंसारी ने मुख्तार को धीमा जहर देने का आरोप लगाया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











