
New Year Good News: नए साल की पहली गुड न्यूज... आपका इंतजार होगा खत्म?
AajTak
Job 2025: भारत के जॉब मार्केट में तेजी के संकेत इससे पहले आई फाउंडिट की रिपोर्ट में भी देखे गए थे. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 में हायरिंग में 9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.
नए साल में नौकरियों की तलाश करने वालों को गुड न्यूज मिलने की भरपूर संभावना है. दरअसल, अभी तक आईं दो अलग-अलग एजेंसियों की रिपोर्ट में 2025 में हायरिंग की रफ्तार तेज होने का भरोसा जताया गया है. नई नौकरियों को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और डेटा एनालिटिक्स जैसी नई तकनीकों का हो सकता है.
इसके असर से 2025 में भारतीय कंपनियों के भर्ती के ट्रेंड पूरी तरह से बदलने का अनुमान है. CIEL HR की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक 2024 के मुकाबले में 2025 में कम से कम 10 फीसदी ज्यादा हायरिंग होगी. AI और डेटा एनालिटिक्स के अलावा सेमीकंडक्टर, साइबरसिक्योरिटी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर्स इस हायरिंग में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे.
साल 2025 में बरसेंगी नौकरियां
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां ज्यादा हायरिंग करने के साथ ही अपने कर्मचारियों की स्किल को सुधारने के लिए भी काम करेंगी. कंपनियां चाहती हैं कि उनके कर्मचारी बदलते समय के साथ कदमताल कर सकें और नए जमाने की हर जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करने में कामयाब हो जाएं.
भारत के जॉब मार्केट में तेजी के संकेत इससे पहले आई फाउंडिट की रिपोर्ट में भी देखे गए थे. इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 में हायरिंग में 9 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. इसमें भी एज कंप्यूटिंग, क्वांटम एप्लिकेशन और साइबर सिक्योरिटी जैसी नई तकनीकों का बड़ा रहेगा.
इस सेक्टर के लिए बल्ले-बल्ले जिनके दम पर भारत का जॉब मार्केट तेजी से बदलने के लिए तैयार है. फाउंडिट के मुताबिक कंपनियां अब केवल अनुभवी प्रोफेशनल्स के भरोसे नहीं रहेंगी. वो नई स्किल से लैस युवा कर्मचारियों की भी तलाश कर रही हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो 2025 में भारतीय जॉब मार्केट अपने आकार को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












