
New Year: '...वर्ना जेल में मिलेगी फ्री एंट्री', गुजरात और असम पुलिस के ट्वीट वायरल
AajTak
असम और गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने गुरुवार की रात एक दिलचस्प ट्वीट किया है. लिखा गया है कि अगर नए साल के जश्न के लिए शराब पीकर रैश ड्राइविंग और नाइट कर्फ्यू तोड़ने का प्लान बनाया है तो आपका हवालात में स्वागत है.
गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस ने गुरुवार की रात एक दिलचस्प ट्वीट किया है. लिखा गया है कि अगर नए साल के जश्न के लिए शराब पीकर रैश ड्राइविंग और नाइट कर्फ्यू तोड़ने का प्लान बनाया है तो आपका हवालात में स्वागत है. बता दें कि ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. गुजरात में ओमिक्रॉन के अब तक 97 मामले सामने आ चुके हैं. If your New Year's Eve plans include drink & rash driving, and breaking the night curfew this invitation is for you.#AhmedabadPolice #stayhome #nodrinkanddrive pic.twitter.com/oij3iweh1W If your New Year's Eve plans include drunk and/or rash driving, this invitation is for you. P.S - Stag Entry Allowed. #ThinkBeforeYouDrive #NewYearsEveParty pic.twitter.com/wnNkONUK9U

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










