
New Policy In China: जितने छोटे बच्चे, मां-बाप पर उतना ही कम टैक्स, जानिए क्या है चीन का नया कानून
AajTak
चीन में नई पॉलिसी जारी की गई है. मसलन, सरकार की ओर से कहा गया है कि 3 साल से छोटे बच्चों के मां-बाप को टैक्स में राहत दी जाएगी.
चीन अपनी जनसंख्या को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहता है. लेकिन अब चीन ने अपनी एक पॉलिसी में बदलाव किया है. दरअसल नए नियम के मुताबिक 3 साल से कम उम्र के बच्चों के मां-बाप को टैक्स में राहत दी गई है. सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 3 साल से कम उम्र के बच्चों के ऐसे मां-बाप जो कि टैक्स के दायरे में आते हैं, उन्हें 1 जनवरी, 2022 से प्रति माह के हिसाब से टैक्स में 1,000 युआन (157 अमेरिकी डॉलर) की राहत दी जाएगी.
स्टेट काउंसिल सर्कुलर के अनुसार मां-बाप दोनों को टैक्स में राहत दी जाएगी या फिर मां और बाप दोनों में ये राहत समान रूप से बांटी जाएगी. साफ है कि जितने छोटे बच्चे होंगे, मां-बाप पर उतना ही कम टैक्स लगेगा.
एजेंसी के मुताबिक चीन में जनसंख्या संतुलन को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. इसी के तहत जन्म नीतियों में सुधार किया जा रहा है. बता दें कि बीते साल जुलाई में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना सेंट्रल कमेटी और स्टेट काउंसिल ने नीतियों में सुधार करने का फैसला लिया था.
कब लागू हुई थी थ्री चाइल्ड पॉलिसी
गौरतलब है कि चीन में जनसंख्या वृद्धि की समस्या से निपटने के लिए कभी चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी को लागू किया था. लेकिन चाइना की आबादी तेजी से बूढ़ी होने लगी. साथ ही जनसंख्या में भी गिरावट महसूस होने पर चीन ने कुछ समय पहले थ्री चाइल्ड पॉलिसी लागू की. चीन ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए 1980 में वन चाइल्ड पॉलिसी लागू की थी.
फिर तेजी से बूढ़ी होती आबादी से अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ने लगा. इस डर से सरकार ने दो बच्चे पैदा करने की अनुमति दी. लेकिन जब इस पॉलिसी से भी जनसंख्या में सुधार नहीं हुआ तो चीन ने 2021 में तीन बच्चे पैदा करने की इजाजत दी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








