
Netflix से JioHotstar तक फ्री! 2026 में Airtel, Jio और Vi की OTT जंग, जानिए किस प्लान में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
ABP News
अगर आप भी 2026 में एक ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कॉलिंग और डेटा के साथ Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स मुफ्त मिलें तो Airtel, Jio और Vi तीनों ने इस साल जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं.
Airtel Vs Jio Vs Vi: अगर आप भी 2026 में एक ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें कॉलिंग और डेटा के साथ Netflix, JioHotstar, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स मुफ्त मिलें तो Airtel, Jio और Vi तीनों ने इस साल जबरदस्त ऑफर्स पेश किए हैं. सही प्लान चुनना मुश्किल हो सकता है इसलिए यहां हम इन तीनों टेलीकॉम कंपनियों के चुनिंदा OTT प्लान्स की जानकारी दे रहे हैं.
Airtel का 1729 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें Netflix Basic, JioHotstar Super, Zee5 Premium और Xstream Play Premium का एक्सेस मिलता है. यह प्लान 5G के साथ रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा देता है.
जो यूजर्स कम बजट में OTT का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए Airtel का 598 रुपये का प्लान भी मौजूद है. इसकी वैधता 28 दिन है और इसमें Netflix Basic, JioHotstar Super और Zee5 Premium शामिल हैं.
Reliance Jio का 1299 रुपये वाला प्लान 84 दिनों के लिए उपलब्ध है. इसमें Netflix Basic के साथ Jio TV और Jio AI Cloud की सुविधा मिलती है. इस प्लान में कुल 168GB डेटा दिया जाता है यानी रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS की सुविधा.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












