
Netflix सब्सक्रिप्शन लेना होगा आसान, कंपनी ने पेश किया नया फीचर
AajTak
OTT प्लेटफॉर्म Netflix पेमेंट के लिए UPI Autopay पेमेंट सपोर्ट को भारत में जारी कर रहा है. इससे आप मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए UPI ID से पेमेंट कर सकते हैं. UPI Autopay को पहले Netflix.com और Netflix एंड्रॉयड ऐप के लिए उपलब्ध होगा.
OTT प्लेटफॉर्म Netflix पेमेंट के लिए UPI Autopay पेमेंट सपोर्ट को भारत में जारी कर रहा है. इससे आप मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए UPI ID से पेमेंट कर सकते हैं. UPI Autopay को पहले Netflix.com और Netflix एंड्रॉयड ऐप के लिए उपलब्ध होगा. UPI Autopay से नए या पुराने यूजर्स आसानी से प्लेटफॉर्म के लिए पेमेंट कर सकते हैं. UPI ID आपका नाम या मोबाइल नंबर @ok फिर बैंक नाम या UPI प्रोवाइडर होता है. अगर आपने पहले ही Netflix का सब्सक्रिप्शन ले रखा है तो आपको बस अकाउंट सेटिंग में जाकर Billing Details में जाना है. यहां पर आपको UPI AutoPay में स्विच कर देना है. ये पेमेंट का एक और तरीका है जिसे Netflix डायरेक्टली अपने प्लेटफॉर्म पर सपोर्ट करता है. UPI Autopay के रोलआउट से पहले क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड तक ही लिमिटेड था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












