
Nepal Plane Missing: नेपाल में जोमसोम जा रहा यात्री विमान लापता, प्लेन में 4 भारतीय समेत 22 लोग सवार
AajTak
नेपाल में तारा एयरलाइंस का एक विमान लापता हो गया है. इस फ्लाइट में 22 लोग सवार थे, जिसमें 19 मुसाफिर और 3 क्रू मेंबर हैं. ये विमान पोखरा से जोमसोम की उड़ान पर था. उड़ान की थोड़ी देर बाद ही विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया. विमान में 4 भारतीय समेत 2 विदेशी भी सवार हैं. पिछले 3 घंटे से विमान की लोकेशन तलाश की जा रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई है. नेपाली सेना हेलिक़ॉप्टर की मदद से लापता प्लेन की तलाश में जुटी है इस विमान ने सुबह 9.55 पोखरा से उड़ान भरी और करीब 10 बजकर 7 मिनट पर विमान का संपर्क एटीसी से टूट गया. देखें वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












