
Nepal Plane Crash: 13 साल में तारा एयर का तीसरा विमान हादसा, जानें नेपाल में कब-कब हुए प्लेन क्रैश?
AajTak
Nepal Plane Crash: नेपाल में तारा एयरलाइंस का एक विमान क्रैश हो गया. इसमें 22 यात्री सवार थे. सभी के मारे जाने की आशंका है. 13 साल में तारा एयरलाइंस का ये तीसरा विमान हादसा था.
Nepal Plane Crash: नेपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां रविवार को तारा एयरलाइंस का 9N-AET क्रैश हो गया. इस विमान में 4 भारतीयों समेत 22 लोग सवार थे. हादसे में सभी के मारे जाने की आशंका है. अब तक कई शव बरामद भी हो चुके हैं.
इस विमान ने सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर पोखरा से उड़ान भरी थी. इसे मुस्तांग के जोमसोम हवाई अड्डे पर उतरना था. उड़ान के 15 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया. दिनभर तलाशी के बाद इसका मलबा मुस्तांग जिले के खाईबांग के आसपास मिला.
तारा एयर (Tara Air) नेपाल की निजी विमान कंपनी है. 13 साल में ये इस कंपनी का ये तीसरा ऐसा विमान हादसा था, जिसमें कई लोगों की जान गई है. इससे पहले 2016 और 2013 में भी ऐसे हादसे हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें-- नेपाल प्लेन हादसा: सिर्फ 25 मिनट की थी उड़ान, 10 मिनट पहले ही छूट गई मंजिल... जानें कब-क्या हुआ
कब-कब हुए विमान हादसे?
- फरवरी 2016: पोखरा से जोमसोम जा रहा विमान क्रैश हो गया. इसमें 23 यात्री सवार थे. सभी की मौत हो गई थी. बाद में जांच में सामने आया कि खराब मौसम के बावजूद क्रू ने विमान को बादलों के अंदर ले जाने का फैसला लिया, जिस कारण हादसा हो गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











