
NEP 2022 Fake News: 10वीं के बोर्ड खत्म, MPhil भी होगा बंद! जानें वायरल दावे का सच
AajTak
NEP 2022 Fake News: वायरल फोटो में दावा किया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म कर दी गई हैं और MPhil भी बंद दिया गया है. बता दें कि यह वायरल दावा एकदम गलत है और यह फोटो भी फेक है.
NEP 2022 Fake News: आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच, सोशल मीडिया पर छात्रों को एक वायरल फोटो सर्कुलेट हो रही है, जिसके मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म कर दी गई हैं. वायरल फोटो में दावा किया गया है कि केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म कर दी गई हैं और MPhil भी बंद दिया गया है. बता दें कि यह वायरल दावा एकदम गलत है और यह फोटो भी फेक है.
फोटो में 20 मार्च 2022 की डेट लिखी है, और कहा गया है कि 34 वर्षों के बाद शिक्षानीति में बदलाव किया गया है. वायरल दावा कहता है कि अब केवल 12वीं कक्षा में बोर्ड एग्जाम होंगे. MPhil कोर्स को पूरी तरह खत्म करने की भी बात कही गई है. बता दें कि शिक्षामंत्रालय ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है और 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं अभी जारी रहेंगी. MPhil कोर्स भी पूर्व की तरह जारी रहेगा.
पिछले महीने भी ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुई थी जिसमें यही दावे किए गए थे. उस समय पर PIB ने इसका फैक्ट चेक किया था और बताया था कि किए जा रहे दावे झूठे हैं.
A #Whatsapp message claims that according to the New Education Policy, there will be no board exams for class 10th.#PIBFactCheck: ▶️ This claim is #fake. ▶️@EduMinOfIndia has not issued any such order. Read more: https://t.co/6WQyQNLX14 pic.twitter.com/YAcxwujZxU
नई शिक्षानीति में ऐसी घोषणाएं नहीं हैं जिसमें 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं या MPhil कोर्स खत्म कर दिया जाए. छात्रों को सलाह है कि वे ऐसे किसी भी दावे पर कतई भरोसा न करें और केवल आधिकृत स्रोत से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










