
NEET UG की काउंसलिंग रोकी गई, आज से शुरू होनी थी प्रक्रिया, अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार
AajTak
NEET UG counselling deferred: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया आज (6 जुलाई 2024) से शुरू होने वाली थी. अब काउंसलिंग प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं.
NEET UG counselling deferred: नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है. MBBS और BDS अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज की एडमिशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की जाएगी. हालांकि नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करने वाली कमेटी मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से अभी काउंसलिंग स्थगित करने के पीछे की वजह नहीं बताई गई है. एमसीसी जल्द ही नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दे जा सकती है.
दरअसल, नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया आज (6 जुलाई 2024) से शुरू होने वाली थी. अब एमसीसी की ओर से अगले आदेश तक काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी नीट यूजी पर 8 जुलाई को अदालत की सुनवाई का इंतजार करना चाहते हैं. शीर्ष अदालत 8 जुलाई को कई याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है, जिनमें 5 मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाएं भी शामिल हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने दो बार किया था काउंसलिंग पर रोक से इनकार
इससे पहले नीट यूजी पेपर लीक और अनियमितताओं को देखते हुए पहले 11 जून को और फिर 20 जून को नीट यूजी काउंसलिंग पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं. दोनों बार कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. बेंच ने कहा था कि हम ऐसा नहीं कर रहे हैं, अगर परीक्षा जारी रही तो काउंसलिंग भी जारी रहनी चाहिए, चिंता न करें.
यह भी पढ़ें: 'NEET-UG में कोई पेपर लीक नहीं हुआ...', केंद्र के हलफनामे से भड़के कांग्रेस अध्यक्ष, की ये मांग
अब 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









