
NEET PG 2021: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, स्पेशल स्ट्रे राउंड वैकेंसी पर कल होगा फैसला
AajTak
NEET PG 2021 Supreme Court Row: सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट अब शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा. अपने फैसले से सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि NEET PG 2021 ऑल इंडिया कोटे में मेडिकल कॉलेजों में खाली 1456 सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग होगी या नहीं.
NEET PG 2021 ऑल इंडिया कोटे में मेडिकल कॉलेजों की 1456 खाली बची सीटों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों की दलीलें पूरी हो गई हैं. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अनिरुद्ध बोस ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट अब शुक्रवार को अपना फैसला सुनाएगा. अपने फैसले से सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि NEET PG 2021 ऑल इंडिया कोटे में मेडिकल कॉलेजों में खाली 1456 सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड काउंसलिंग होगी या नहीं. कोर्ट में हुई सुनवाई में कोर्ट के सामने याचिकाकर्ता और MCC ने कई तर्क रखे.
SC: अगर कुछ ही सीटें खाली रहतीं तो हम कुछ नहीं कहते. कितनी सीटें हैं? ऐसे कई मामले हैं जहां कहा जाता है कि कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटें खाली रह गई हैं. इन सब पर विचार करना होगा. पहले एडमिशन की प्रक्रिया के लिए अदालत द्वारा एक समय सीमा तय की गई थी. फिर सेशन शुरू होने के बाद आप सीटें क्यों जोड़ रहे हैं? आप अगले प्रवेश वर्ष के लिए सीटें जोड़ सकते थे.
DGHS के ASG बलबीर सिंह: अदालत के हस्तक्षेप के बाद सीटें बढ़ाई गईं. NEET कोटे में हर साल 600-700 सीटें खाली रहती हैं.
SC: आपको यह देखने की जरूरत है कि ऐसा क्यों होता है. 1400 और डॉक्टर मिलने से क्या सरकार खुश नहीं होगी?
ASG: कोर्ट के दखल के कारण कई राउंड की काउंसलिंग हुई. कोई भी नॉन-क्लीनिकल और टीचिंग फील्ड में नहीं जाना चाहता. ऐसा हर साल होता है. इस साल भी 2000 सीटों में से 1700 सीटों के लिए किसी ने सीट चुनी थी, लेकिन जब फीस जमा करने की बात आती है तो वे आकर एडमिशन नहीं लेते. यह समस्या उत्पन्न हो रही है. नॉन-क्लीनिकल कोर्सेज़ के विकल्प खाली हैं.
SC: नॉन क्लिनिकल कोर्स की कितनी खाली सीटें हैं?

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











