
NEET PG काउंसलिंगः मांगें पूरी न होने से नाराज दिल्ली के डॉक्टर्स हड़ताल पर, OPD सेवाएं ठप
AajTak
पहले चरण में RDA के डॉक्टर 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक हड़ताल पर चले गए थे. हालांकि तब केंद्र सरकार से आश्वासन मिलने पर उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी. लेकिन डॉक्टर्स एक बार फिर से हड़ताल पर हैं.
नीट-पीजी (NEET PG) काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में देरी होने की वजह से दिल्ली के डॉक्टर्स एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं. इससे सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो गई हैं. फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) का कहना है कि हमारी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है, हम परेशान हैं क्योंकि सरकार ने FORDA की मांगें निश्चित समय में पूरी नहीं की.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











