
NEET, JEE Free Coaching: दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगा फ्री कोचिंग, 30 हजार स्टूडेंट्स ले सकेंगे लाभ
AajTak
NEET, JEE Free Coaching: वर्तमान में, दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 30,000 से अधिक छात्र साइंस स्ट्रीम में इनरोल हैं. शिक्षा निदेशालय (DoE) ने छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए 'अवंती फेलो' के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी.
NEET, JEE Free Coaching: दिल्ली सरकार ने इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य टेक्निकल कोर्सेज में अपना करियर बनाने के इच्छुक छात्रों को NEET, JEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की है. एजेंसी के अनुसार, शिक्षा निदेशालय (DoE) ने छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए 'अवंती फेलो' के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












