
NEET पर संसद में होंगे सवाल-जवाब, चर्चा के लिए तैयार हुई सरकार!
AajTak
संसद में NEET पर चर्चा के लिए NDA सरकार तैयार है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे. पिछले कुछ सालों में सदन की कार्यवाही तमाम मुद्दों पर बाधित होती रही है, लेकिन इस बार सरकार ने साफ किया है कि NEET धांधली पर चर्चा के लिए वह तैयार है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











