
NDA में सीट शेयरिंग पर पेच फंसने के बाद महाराष्ट्र पहुंचे अमित शाह, 2 दिन में इन इलाकों का करेंगे दौरा
AajTak
अमित शाह का आज अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर में कार्यक्रम है. अकोला और संभाजीनगर में अमित शाह रोड शो करेंगे, जबकि संभाजी नगर में सार्वजनिक बैठक करेंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के 2 दिवसीय दौरे पर हैं. वह सोमवार रात 10 बजे संभाजीनगर (औरंगाबाद) पहुंचे. गृहमंत्री महाराष्ट्र में तीन महत्वपूर्ण क्षेत्र यानी मराठवाड़ा, विदर्भ, खानदेश का दौरा करेंगे. मराठवाड़ा मराठा आरक्षण का केंद्र है. इसमें जालना भी है, जहां से मनोज जारांगे पाटिल आते हैं. गृहमंत्री का महाराष्ट्र दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब सूबे की सियासत में हलचल बढ़ी हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर पेच फंस गया है, बताया जा रहा है कि सहयोगी दल राकांपा (अजित पवार खेमा) और शिवसेना (सीएम एकनाथ शिंदे खेमा) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अधिक सीटों का दावा कर रहे हैं. इससे भाजपा पर दबाव बढ़ता दिख रहा है.
बता दें कि अमित शाह का आज अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर में कार्यक्रम है. अकोला और संभाजीनगर में अमित शाह रोड शो करेंगे, जबकि संभाजी नगर में सार्वजनिक बैठक करेंगे.
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यभूमि महाराष्ट्र के 2 दिवसीय प्रवास पर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचा. मंगलवार को अकोला, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए उत्साहित हूं.
अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसमें महाराष्ट्र से किसी भी उम्मीदवार का नाम नहीं है. संभवतः शायद सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा फाइनल नहीं होने के कारण ही बीजेपी ने महाराष्ट्र को अपनी पहली सूची में शामिल नहीं किया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







