
NDA और INDIA गठबंधन पर बोले ओवैसी, एक तरफ महबूब है दूसरी तरफ महबूबा!
AajTak
INDIA गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमको ऐसी महबूबा की जुल्फों की जरूरत नहीं है. हमें दूर से मालूम है कि ये बहुत खतरनाक महबूबा है, इसलिए इससे दूर हैं. वहीं NDA गठबंधन पर भी ओवैसी बोले कि एक तरफ महबूब है तो दूसरी तरफ महबूबा.
आजतक G-20 समिट में AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि जब देश में ऐसे अंतरर्राष्ट्रीय कार्यक्रम होते हैं तो गर्व होता है. पहले भी ऐसे कुछ कार्यक्रम होते आए हैं. साथ ही ओवैसी ने कहा कि अगर मणिपुर में सब कुछ ठीक होता तो ज्यादा गर्व होता. ओवैसी ने कहा कि अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत में आएंगे. ये वही जिनपिंग हैं जिन्होंने 2017 में हमारे डोकलाम पर हमला किया, इसके बाद 2020 से अबतक सरहद पर माहौल खराब है.
ओवैसी ने INDIA गठबंधन के मुद्दे पर कहा कि हमने अविश्वास प्रस्ताव पर सिर्फ BRS के चलते इस गठबंधन का समर्थन किया. बाकी 'INDIA' गठबंधन हमें अपने साथ शामिल नहीं करने जा रहा है. ओवैसी ने कहा कि हमें उनके गठबंधन में जाने की जरूरत भी नहीं है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमको ऐसी महबूबा की बाहों में जाने की जरूरत नहीं है.
'एक तरफ दुकानदार की मोहब्बत तो दूसरी तरफ चौकीदार के दावे'
ओवैसी ने कहा कि जो लोग उसको महबूब समझ कर चले गए उनकी खबरें बन गईं. लेकिन महबूब अभी तक जिंदा है. INDIA गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए ओवैसी ने कहा कि हमको ऐसी महबूबा की जुल्फों की जरूरत नहीं है. हमें दूर से मालूम है कि ये बहुत खतरनाक महबूबा है, इसलिए इससे दूर हैं. वहीं NDA गठबंधन पर भी ओवैसी बोले कि एक तरफ महबूब है तो दूसरी तरफ महबूबा. इसलिए हम दोनों से ही दूर हैं. हम इस लैला-मजनू के खेल से बच रहे हैं. ओवैसी ने इस दौरान कहा कि एक तरफ दुकानदार की मोहब्बत है तो दूसरी तरफ चौकीदार के दावे.
2024 में चुनाव के लिए 2023 में हो रहा है G20 का आयोजन
ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम G-20 में आने वाले मेहमानों को क्या दिखाएंगे. क्या हम उन्हें मणिपुर दिखाएंगे. ओवैसी ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है लेकिन यह गर्व हमें बहुत पहले ही मिल रहा था. केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि G-20 की यह अध्यक्षता में हमें पहले ही मिल रही थी, लेकिन जानबूझकर इसे 2023 में लिया गया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










