
Nayanthara Wedding: कोरोना से रिकवर हुए Shah Rukh Khan, नयनतारा की शादी में पहुंचे, फोटो वायरल
AajTak
नयनतारा की शादी हो गई है. कपल 10 जून को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा. शादी की फोटोज को काफी प्राइवेट रखा गया है. शाहरुख खान कोरोना से रिकवर होने के बाद फिल्म जवान की को-एक्ट्रेस नयनतारा की शादी अटेंड करने चेन्नई पहुंचे. सोशल मीडिया पर किंग खान की फोटो वायरल हो रही है.
साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के लिए 9 जून का दिन बेहद स्पेशल है. ये वो तारीख है जब नयनतारा ने अपनी जिंदगी के प्यार विग्नेश शिवन को अपना हमसफर बनाया. नयनतारा औरे विग्नेश की शादी हो गई है. महाबलीपुरम में हुई इस शाही शादी में साउथ के बड़े सितारों ने मौजूदगी दर्ज कराई. अब शाहरुख खान की फोटो भी सामने आ गई है.
नयनतारा की शादी में पहुंचे किंग खान हाल ही में कोविड पॉजिटिव हुए शाहरुख खान इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं. शाहरुख खान रिकवर होने के बाद फिल्म जवान की को-एक्ट्रेस नयनतारा की शादी अटेंड करने चेन्नई पहुंचे. वेडिंग वेन्यू में पहुंचने से पहले किंग खान की फोटो सामने आई है. शाहरुख खान की मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक्टर संग फोटो शेयर की है. इन तस्वीरों में किंग खान हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं.
Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 6: 300 करोड़ में बनीं अक्षय की सम्राट पृथ्वीराज का निकला दम, सबसे बुरी छठे दिन की कमाई
शाहरुख के लुक पर फैंस फिदा एक्टर ने बेज कलर की जैकेट को व्हाइट शर्ट और डार्क कलर के ट्राउजर के साथ टीमअप किया है. सनग्लासेज पहन शाहरुख खान का टशन देखने लायक है. वे अपनी मैनेजर पूजा डडलानी और फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली संग नयनतारा की शादी अटेंड करेंगे. जैसे ही शाहरुख खान की तस्वीर सामने आई फैंस का मानो दिन ही बन गया. किंग खान के लुक को फैंस ने डैपर, रॉयल और चार्मिंग बताया है. यूजर्स फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. शाहरुख और नयनतारा पहली बार फिल्म जवान में स्क्रीन शेयर करेंगे. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
Nayanthara Affairs: इंटीमेट फोटोज लीक, शादीशुदा स्टार संग अफेयर... विवादों में रहे नयनतारा के ब्रेकअप
बात करें नयनतारा की शादी की तो 10 जून को कपल ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देगा. शादी की फोटोज को काफी प्राइवेट रखा गया है. चर्चा है कि वेडिंग वेन्यू में फोन ले जाने की मनाही है. कपल की शादी का मेन्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शादी में रजनीकांत, मोहन राजा, बोनी कपूर, अजित कुमार, केएस रविकुमार, विजय सेथुपथी, कार्थी जैसे तमाम सितारे न्यूलीवेड कपल को बधाई देने पहुंचे. वेडिंग मीडिया फ्री रखी गई है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










