
Navratri 2022: नवरात्रि के दौरान घर में लाएं ये चीजें, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न और मिलेगा आशीर्वाद
AajTak
Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्तों पर विशेष कृपा होती है. इस दौरान माता रानी की श्रृद्धा भाव से पूजा करने से आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं मान्यताओं के मुताबिक, अगर नवरात्रि के दौरान कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
Navratri-2022: नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर 2022 से हो चुकी है. आज 27 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है और इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. माता दुर्गा के स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को ब्रह्मचर्य और तप का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के दौरान मां भक्तों की हर मुरादें पूरी करती हैं. बताया जाता है कि नवरात्रि के समय अगर कुछ चीजें घर में लाई जाएं तो देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की मुरादें भी पूरी करती हैं. अगर आप भी देवी मां को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये चीजें घर में ला सकते हैं.
1.मोर पंख
मान्यता के मुताबित, नवरात्रि के दौरान मोर पंख को घर में लाना शुभ माना जाता है. बताया जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख लाने से वास्तु दोष दूर होता है और उसकी पूजा करने के बाद अगर बच्चों के कमरे में रखा जाए तो उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है.
2. तुलसी का पौधा
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है. अब चाहे भगवान का भोग हो या फिर चरणाम्रत हो, हर प्रसाद में तुलसी के पत्ते को डालना काफी शुभ बताया है. मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में तुलसी का पौधा घर लाकर अगर उसे रोपा जाए और पूजा की जाए तो उससे घर में खुशहाली आती है.
3. शंखपुष्पी की जड़

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











