
Navjot Singh Sidhu पर चल रहे रोडरेज और हत्या मामले में सुनवाई पूरी, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
AajTak
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर चल रहे रोडरेज और हत्या पर मिली सजा के पुनर्विचार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रख लिया है. 34 साल पुराने रोड रेज केस जिसमें सिद्धू को उच्च न्यायालय ने 3 साल कैद और सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ हजार रुपए जुर्माना भरने की सजा सुनाई था.
सुप्रीम कोर्ट ने रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की सजा बढ़ाने की याचिका पर सभी पक्षों की दलीलें और अन्य फैसलों के हवाले सुनने को बाद फैसला सुरक्षित रखा. अब उनके आधार पर सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि सिद्धू की सजा बढ़ाई जाए या नहीं? पीड़ित परिवार ने पुनर्विचार याचिका दायर की है.
सिद्धू का 1988 में पटियाला में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. इस मामले में पहले सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 हजार का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था. इसके खिलाफ पीड़ित पक्ष ने पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी.
सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह 34 साल पुराना मामला है. इस मामले में दोषसिद्धि पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने ही लगाई थी. उसका विस्तृत आदेश भी दिया गया था. कोर्ट ने सिंघवी की इस दलील पर कहा कि इसका आज की सुनवाई से क्या लेना देना है.
सिंघवी ने कहा कि सिद्धू का मारने का कोई मकसद, इरादा या योजना नहीं थी. मौत भी चोट लगने से ही हुई थी, इसमें भी संशय था. जिन्हें चोट लगी थी, उनसे सिद्धू की कोई शत्रुता भी नहीं थी. उस वाकए को भी अब 34 साल गुजर चुके हैं. अदालत की बेंच ने इस पर भी टिप्पणी की कि 34 साल गुजर चुके हैं, यह कोई कानूनी सवाल, नुक्ता या दलील नहीं है.
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सिद्धू की ओर से जमानत की शर्तों का भी कभी उल्लंघन नहीं किया गया. वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं. ऐसी ही तमाम दलीलें सुनकर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया.
ये भी पढ़ें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







