
Navi Mumbai Crime: पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने दूसरी महिला पर लगाया उकसाने का आरोप, FIR दर्ज
AajTak
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक महिला के खिलाफ उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगाया है.
Navi Mumbai Crime: महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उस शख्स की मौत के बाद उसकी पत्नी ने एक दूसरी महिला पर अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगाया है. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. जिसके बाद उसकी पत्नी ने एक महिला के खिलाफ उसे परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगाया है. मृतक की पत्नी का कहना है कि उस महिला ने उसके पति को यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया. अब उस महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है.
नवी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को 31 वर्षीय महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत उरण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है.
उरण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आगे बताया कि नवी मुंबई के उरण निवासी व्यक्ति ने 13 जनवरी को उसी इलाके में आरोपी महिला के आवास पर कथित तौर पर फांसी लगा ली, जिस पर उसे उकसाने का इल्जाम लगा है.
पुलिस अफसर ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का दबाव बना रही थी. पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद और पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











