National Herald Case: सड़क से संसद तक हेराल्ड केस पर हंगामा जारी, जल्द सोनिया गांधी से पूछताछ
AajTak
National Herald Case: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशकश से पहले ही कांग्रेस ने सोनिया गांधी की पेशी पर शक्ति प्रदर्शन की योजना बनाई. इसके लिए पार्टी ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है. राजधानी दिल्ली में संसद से सड़क तक कांग्रेस के आक्रामक तेवर दिखे. कांग्रेस के सांसद ने इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट भी किया. इसके बाद कांग्रेस दफ्तर पहुंचें. सोनिया गांधी 10 जनपद से निकलकर ईडी दफ्तर पहुंच चुकी है. कांग्रेस के तमाम सांसद और नेता और बाकि कार्यकर्त्ता सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











