
NASSCOM Live: पीएम मोदी ने कहा- कोरोना काल में आईटी सेक्टर ने कमाल किया
AajTak
तीन दिवसीय यह सम्मेलन नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज़ (NASSCOM) का अग्रणी आयोजन है. इस साल का विषय, 'शेपिंग द फ्यूचर टूवर्ड्स ए बेटर नॉर्मल' है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नास्कॉम टेक्नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) को संबोधित कर रहे हैं. एनटीएलएफ (NTLF) के इस 29वें सम्मेलन का आयोजन 17 से 19 फरवरी तक होना है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''इस बार ये फोरम काफी विशेष है, क्योंकि ये ऐसा समय है जब दुनिया भारत के प्रति ज्यादा देख रही है. कोरोना के दौरान भारत के ज्ञान विज्ञान और टेक्नॉलोजी ने न खुद को साबित किया है, बल्कि इवॉल्व भी किया है. एक समय था जब हम स्मालपॉक्स के टीके के लिए भी दूसरों पर निर्भर थे और एक समये ये है कि जब हम दुनिया को कोराना की वैक्सीन दे रहे हैं. हमने कोरोना के दौरान जो फॉर्मूले दिए हैं वो पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं. भारत की आईटी इंडस्ट्री ने कमाल करके दिखाया है.''
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











