
Narendra giri death: अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरि की मौत मामले में अब तक 3 हिरासत में, शिष्य पर FIR
AajTak
Narendra giri death case update: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में जांच में जुटी प्रयागराज पुलिस ने प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है. अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पूछताछ का सिलसिला लगातार जारी है. महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसके बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. इस बीच महंत गिरि के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रयागराज जाएंगे. महंत नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरी ने 'आजतक' से कहा - 'मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है' #NarendraGiri #AkhadaParishad #AnandGiri (@swetasinghAT) pic.twitter.com/l4n1O1TPQG

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











