
Naraka Chaturdashi 2025: छोटी दीपावली पर ना करें ये 4 गलतियां, घर में दुख-दरिद्रता का होगा वास
AajTak
Naraka Chaturdashi 2025: 19 अक्टूबर, रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी. इस दिन यमराज की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भी इन गलतियों को करता है तो उसके जीवन में इस शुभ दिन का असर कम हो जाता है.
Naraka Chaturdashi 2025 : दीपावली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी मनाई जाती है. इसे ही छोटी दिवाली के नाम से जानते हैं. पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक दैत्य का वध किया था. इस साल नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन प्रातः स्नान, दीपदान और यमराज की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है. लेकिन कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए, ऐसी मान्यता है कि इन कामों को करने से नुकसान का सामना करना पड़ता है.
क्रोध या वाद-विवाद से बचें
इस दिन गुस्सा करना, झगड़ना या किसी से कटु शब्द कहना अशुभ माना गया है. क्रोध और विवाद नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और मन को अशुद्ध करते हैं. जब मन अशांत रहता है तो पूजा और दीपदान का फल कम हो जाता है. इसलिए इस दिन संयम, शांति और सौम्यता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है.
दूसरों का अपमान या तिरस्कार न करें
किसी की निंदा, आलोचना या अपमान करना इस दिन विशेष रूप से निषिद्ध माना गया है. नरक चतुर्दशी आत्मशुद्धि और पापों से मुक्ति का दिन है. जब हम दूसरों का तिरस्कार करते हैं, तो अहंकार बढ़ता है और यह पुण्य कर्मों की शक्ति को नष्ट कर देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर अहंकार का नाश किया था. इसलिए इस दिन विनम्रता और करुणा का भाव रखना शुभ माना गया है.
झाड़ू-पोछा और सफाई शाम के समय न करें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












