
Nancy Pelosi Taiwan Visit: चीन से युद्ध का खतरा, फिर ताइवान क्यों गईं नैंसी पेलोसी? खुद बताई वजह
AajTak
चीन की धमकी के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को ताइवान पहुंच गईं. चीन को उनका यह दौरा रास नहीं आ रहा है और वह आक्रामक रुख अपनाए हुए है. इस बीच पेलोसी ने वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित अपने ओपिनियन पीस में अपने दौरे का बचाव करते हुए चीन पर निशाना साधा है.
चीन की धमकी के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representative) की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) मंगलवार को ताइवान पहुंच गईं. उनका यह ताइवान दौरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है. पेलोसी के ताइवान दौरे से अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है.
चीन को पेलोसी का ताइवान दौरा रास नहीं आ रहा और उसने सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है.
मंगलवार को ताइवान पहुंचीं पेलोसी ने वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) में प्रकाशित अपने ओपिनियम पीस (Opinion Piece) में इस दौरे का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता निरंकुश ताकतों के सामने घुटने नहीं टेकेंगे.
पेलोसी ने कहा, हम ऐसी स्थिति में चीन के साथ खड़े नहीं रह सकते, जब वह ताइवान और लोकतंत्र के लिए चुनौती बना हुआ है. हमने ऐसे समय में यह दौरा किया है, जब पूरी दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच संघर्ष कर रही है. ताइवान का दौरा कर हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं और यह दोहराते हैं कि ताइवान और सभी लोकतंत्रों की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए.
चीन ने पेलोसी की ताइवान यात्रा से पहले ही ताइवान स्ट्रेट को अलग करने वाली सीमा पर युद्धपोतों को तैनात कर दिया था.
चीन के विदेश मंत्रालय ने पेलोसी के ताइवान दौरे को अत्यधिक खतरनाक बताया है.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










